शहर के सिद्धार्थ तिराहे पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर रैली निकालते भाजपा किसान मोर्
सिद्धार्थनगर। राजकीय बौद्ध संग्रहालय पिपरहवा में सोमवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर विभाजन पीडि़तों की स्मृति में श्रद्धांजलि एवं मौन सभा का आयोजन किया गया। 14 अगस्त 1947 का दिन भारत के लिए इतिहास का एक गहरा जख्म है, जो आज तक ताजा है और भरा नहीं है। यह वो तारीख है, जब देश का बंटवारा हुआ और पाकिस्तान एक अलग देश बना। बंटवारे की शर्त पर ही भारत को अंग्रेजों से आजादी मिली। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस इसी दर्द को याद करने का दिन है। इसके साथ ही संग्रहालय में आजादी के अमृत महोत्सव के समापन समारोह मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत वीरों का वंदन कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमे देश की सेवा में अपने अभूतपूर्व योगदान देने वाले भारतीय सेना के पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया और संग्रहालय परिसर में इनके द्वारा पौधरोपण भी कराया गया। संवाद