संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष हेमंत शुक्ला और महामंत्री श्याम बिहारी चौधरी ने शनिवार को सांसद जगदंबिका पाल को हितार्थ सम्मेलन के मंच पर बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल होने का न्यौता दिया। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में जिले से ढाई हजार शिक्षा मित्र परिवार संग पांच हजार की संख्या में शामिल होंगे।
उन्होंने कहा कि कि 20 फरवरी को लखनऊ के रमाबाई मैदान में संगठन की ओर से हितार्थ महासम्मेलन आयोजित है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर और प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह मुख्य रूप से शामिल होंगे। उन्होंने सांसद से भी हितार्थ महासम्मेलन के मंच पर बतौर विशिष्ट अतिथि सम्मिलित होने का अनुरोध किया।
सांसद ने कहा कि मैं शिक्षा मित्रों की आवाज को सदैव उठाता रहा हूं। उनके हितों की रक्षा के लिए संसद भवन में कई बार मुद्दा रखा हूं। भविष्य में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की मंशानुरूप शिक्षा मित्रों के भविष्य को लेकर हर स्तर पर सतत प्रयास करेंगे।