भारतभारी (सिद्धार्थनगर)। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के सोनबरसा, भारत भारी में रविवार देर शाम चुनावी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें व्यक्ति घायल हो गया है। भारतभारी नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के दो प्रत्याशियों के बीच चुनाव के दौरान विवाद हो गया था। मतगणना समाप्त होने के बाद 24 घंटे के भीतर दोनों पक्ष भिड़ गए।
कांग्रेस के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अख़लाक़ अहमद व दूसरे पीपीआई के अध्यक्ष के प्रत्याशी मोहम्मद हारून के समर्थक रंगी लाल व यूसुफ के बीच मारपीट हुई है। अख़लाक़ अहमद का कहना है कि एक पुराने विवाद के चलते बातचीत हो रही थी कि अचानक यूसुफ व मजीद उन्हें मारने पीटने लगे। वहीं हारून के समर्थक रंगी लाल का कहना है कि वे यूसुफ के साथ रहते हैं। अख़लाक़ के पुत्र सहित महिलाओं ने यह कहकर उन्हें पीटा कि तुम चुनाव में बहुत बोल रहे थे। मौके पर पुलिस पहुंची तब मामला शांत हुआ। इस संबंध में डुमरियागंज थाना प्रभारी विदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी