सिद्धार्थनगर। ऐशबाग इंटरसिटी 15070 रविवार को लगभग तीन घंटे विलंब रात में 12:58 बजे आई। इससे लोगों को घर जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा।
रेलवे के अनुसार, बाराबंकी और मल्हौर के बीच मरम्मत कार्य के लिए ब्लॉक हुआ तो इंटरसिटी सहित कई ट्रेन दो घंटे से अधिक समय तक रोकी गईं। ट्रेन के डी-5 कोच में अलीगढ़वा के शाश्वत प्रताप सिंह, बलरामपुर के प्रांजल, तुलसियापुर के दवा व्यवसायी अमरनाथ मिश्र एवं बढ़नी के व्यवसायी राजेश गुप्ता गोमतीनगर से आगे बार बार पता कर रहे थे कि आखिर ट्रेन आगे क्यों नहीं बढ़ रही है?
बढ़नी के व्यवसायी राजेश गुप्ता ने बताया कि उनकी शीट के बगल में बैठी मां बेटी अपना सारा सामान लेकर नीचे उतर गई। गोंडा के हिदायत ने बताया कि पता होता कि ट्रेन इतनी देर कर देगी तो बस से यात्रा कर लेते। सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने का समय रात 9:28 बजे निर्धारित है, लेकिन ट्रेन 12:50 बजे तो ऑटो चालकों ने मनमानी किराया वसूला। रीतिका ने बताया कि रेलवे स्टेशन से डेढ़ किमी दूर नवीन मंडी मार्ग तक जाने के लिए ऑटो चालक ने 150 रुपये किराया वसूला। लखनऊ मंडल के पीआरओ महेश प्रसाद गुप्ता ने बताया कि बाराबंकी व मल्हौर के बीच मरमम्त कार्य के लिए ब्लाॅक हुआ था, जिसमें इंटरसिटी सहित कई ट्रेनों की देर दो घंटे हो गई।
-
ट्रेनों के समय का कोई भरोसा नहीं रह गया है। ट्रेन देर हुई तो मैं उतर गया था। पैदल चलते हुए इंजन तक पहुंच गए थे, उसी समय ट्रेन चलने का हार्न बजने लगा तो यात्रियों से ठसाठस भरे जनरल कोच में बड़ी मुश्किल से चढ़ पाए। उसके बाद धीरे-धीरे अपनी सीट तक पहुंच सके।
-प्रांजल, बलरामपुर
-
ट्रेन देर हुई तो मैंने 139 नंबर डायल कर शिकायत भी की,लेकिन पता नहीं चला कि ट्रेन क्यों रुकी है और कब तक आगे बढ़ेगी। ट्रेन से दो बार उतरे, लेकिन उतरते ही ट्रेन आगे बढ़ गई। सिद्धार्थनगर तक की यात्रा में ट्रेन तीन घंटे देर हो गई। पता होता इतनी देर होगी तो दूसरी ट्रेन में यात्रा करते।
-शाश्वत प्रताप सिंह, अलीगढ़वा, सिद्धार्थनगर