गोल्हौरा। गोल्हौरा पुलिस ने कठेला थाना क्षेत्र के भंगाराहे उर्फ आरीफ पुत्र मेंहदी हसन को गिरफ्तार किया है। उसके पास एक बंडल 2.5 एमएम तार, एक प्रेस ई-रिक्शा बैटरी व रुपये बरामद हुए हैं। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने बताया कि आरीफ क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। उसे पकड़ने के लिए पुलिस प्रयासरत थी। संवाद