बांसी। कस्बे में सेंट्रल बैंक के पास मंगलवार सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हलचल मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान राजू चौधरी (40) पुत्र राम मिलन चौधरी निवासी बंजरही, थाना कोतवाली के रूप में हुई है। इस संबंध में कोतवाल महेंद्र प्रताप चौबे ने बताया कि मृतक के परिजन को सूचना दे दी गई है। परिजन के अनुसार, राजू शराब पीने का आदी था और अक्सर शराब के नशे में इधर-उधर पड़ा रहता था। पुलिस के अनुसार, मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।