सिद्धार्थनगर। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के बलुही गांव में विवाद के बाद एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया गया। घायल युवक का नाम प्रकाश है। उसकी मां सुमिता ने पुलिस को तहरीर दी है। सुमिता के अनुसार, 18 अक्तूबर की रात प्रकाश की गांव के कुछ युवकों से कहासुनी हुई थी। गांव का मामला होने के कारण तब इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी गई। सोमवार शाम करीब चार बजे विपक्षी लोग उनकी दुकान पर पहुंचे। उन्होंने प्रकाश को गाली दी और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद मारपीट के दौरान आरोपितों ने चाकू से प्रकाश के पेट पर वार किया। प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। सुमिता ने पुलिस से आरोपितों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।