फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सड़क हादसे में युवक घायल, बस्ती रेफर

Tue, 22 Sep 2026 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। बेंवा-भड़रिया मार्ग पर भवानीगंज थाना क्षेत्र के असाधरपुर चौराहे के पास मंगलवार को ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक घायल हो गया। उसकी पहचान धनखरपुर निवासी आमिर रजा (22) के रूप में हुई। स्थानीय लोगों ने परिजन और भवानीगंज पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर परिजन और थानाध्यक्ष भवानीगंज विजय शंकर सिंह मौके पर पहुंचे। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवा ले जाया गया। सिर में गंभीर चोट होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बस्ती रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें