फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

Tue, 27 Oct 2026 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
औराताल। डुमरिया थाना क्षेत्र के परानपुर गांव निवासी (58) वर्षीय शमशेर सड़क हादसे में घायल हो गया था। मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 20 अक्तूबर की सुबह वह अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सुबह सड़क पर निकले ग्रामीणों ने उन्हें घायल अवस्था में देखा और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही उनके पुत्र पंकज जायसवाल मौके पर पहुंचे और अस्पताल ले गया। जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां पर इलाज चल रहा था। कोमा की स्थिति को देखते हुए परिजन उन्हें घर ले आए थे, जहां मंगलवार सुबह उनका निधन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें