उसका बाजार। थानाक्षेत्र के रानीगंज के पास बुधवार को ट्रेन की चपेट में आने से नेपाल के भरथा का निवासी गुलाब (30) पुत्र भवनाथ गंभीर रूप से चोटिल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचवाया। गुलाब उसका के नौखनिया गांव में अपनी बहन सुनीता के यहां रिश्तेदारी में आया था। वह उसका कस्बा के रानीगंज स्थित रेलवे क्रॉसिंग से रेलवे ट्रैक पर जा रहा था। इसी बीच गोरखपुर से गोंडा जा रही ट्रेन के चपेट में आ गया। डाॅ. आनंद गुप्ता ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला मुख्यालय मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया।