बढ़नी। ढेबरुआ थाना पुलिस ने शनिवार को बढ़नी-बलरामपुर मार्ग पर घरुआर पुलिया के पास एक युवक को 15.92 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान बलरामपुर जिले के तुलसीपुर थाना क्षेत्र के लालनगर सिपहिया निवासी शिंटू (24) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के अनुसार, नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।