युवक को सांप के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी में इलाज करते चिकित्सक। संवाद
ढेबरुआ। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बढ़नी निवासी 35 वर्षीय इम्तियाज इदरीसी को बुधवार को सांप ने डस लिया। परिजन उन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार कर हालत गंभीर देखकर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि इम्तियाज को सांप के डसने की जानकारी हुई तो उसने परिवार को बताया। परिजन के अनुसार उनकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल मेडिकल कॉलेज उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों ने लोगों से अपील की कि सांप काटने की स्थिति में झाड़-फूंक या घरेलू उपचार पर भरोसा करने के बजाय तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर चिकित्सकीय उपचार कराएं। इससे मरीज की जान बचाने की संभावना काफी बढ़ जाती है।