फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: युवक को सांप ने डसा, हालत गंभीर

Wed, 29 Jul 2026 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
युवक को सांप के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी में इलाज करते ​चिकित्सक। संवाद
विज्ञापन
ढेबरुआ। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बढ़नी निवासी 35 वर्षीय इम्तियाज इदरीसी को बुधवार को सांप ने डस लिया। परिजन उन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार कर हालत गंभीर देखकर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि इम्तियाज को सांप के डसने की जानकारी हुई तो उसने परिवार को बताया। परिजन के अनुसार उनकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल मेडिकल कॉलेज उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों ने लोगों से अपील की कि सांप काटने की स्थिति में झाड़-फूंक या घरेलू उपचार पर भरोसा करने के बजाय तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर चिकित्सकीय उपचार कराएं। इससे मरीज की जान बचाने की संभावना काफी बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें