फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गांजा के साथ पकड़ा गया युवक

Fri, 07 Nov 2025 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलौली। संदिग्ध व्यक्तियों की जांच के दौरान क्षेत्र के लोहरौली चौराहा स्थित ढाबे के पीछे बाग से मिथुन (35) युवक को शिवनगर डिंडई पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में युवक के पास से 670 ग्राम गांजा बरामद होने का पुलिस ने दावा किया है। प्रभारी निरीक्षक थाना शिवनगर डिंडई मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि युवक ने अपना नाम मिथुन वार्ड नं 12 खटिकहिया मुहल्ला थाना रुधौली जनपद बस्ती बताया है। तलाशी में युवक के पास से 670 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। टीम में राजीव भट्ट, सुशील राय, सौरभ सिंह, गोरख कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें