फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पार्क में संदिग्ध हाल में मिले युवक और युवती, हाथापाई

Wed, 12 Aug 2026 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- नगर के उद्यान पार्क का बताया जा रहा है मामला
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। नगर के उद्यान पार्क में बुधवार शाम उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब एक युवक और युवती संदिग्ध हाल में पार्क में दिखे। लड़की के किसी जानने वाले की नजर उस पर पड़ गई। इसके बाद साथ में घूम रहे युवक से विवाद होने लगा। मामला हाथापाई और थाने तक पहुंचाने की बात आ गई। देखते ही देखते मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। इसी में किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले को शांत करवाया। दोनों पक्ष थाने पर जाने की बात कह रहे थे। काफी देर तक थाने पर नहीं गए थे। इस संबंध में शहर कोतवाल मिथिलेश कुमार राय ने बताया कि अभी इस प्रकार का कोई मामला सामने नहीं आया है। तहरीर मिलने पर जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें