फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कालानमक की उपज कम, किसान मायूस

Wed, 19 Nov 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
औराताल। तहसील के कैथवलिया, संगवार, भलुआही मेंही, बघमरा आदि गांव में किसान काला नमक की खेती करते हैं। इस बार बारिश की कमी के कारण धान की फसल अच्छी नहीं हुई, जिसका प्रभाव काला नमक धान पर भी पड़ा। क्षेत्र के किसान उमेश त्रिपाठी, छोटे यादव आदि ने बताया कि बारिश न होने से फसल अच्छी नहीं हुई है। आखिर में पानी और तेज हवा के कारण गिर गई। किसान विमला त्रिपाठी ने बताया पांच बीघा काला नमक धान की फसल लगाई थी, लेकिन उसमें लगभग चार कुंतल धान ही पैदा हुआ। किसान उमेश त्रिपाठी ने बताया कि एक बीघे में लगभग एक कुंतल के आसपास पैदावार हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें