फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा को लेकर किया जागरूक

Tue, 28 Oct 2025 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
भनवापुर क्षेत्र के फूलपुर लाला में आयोजित बहु सम्मेलन में जानकारी देती महिला कांस्टेबल कंचन सिं
विज्ञापन
भनवापुर। त्रिलोकपुर क्षेत्र के फूलपुर लाला गांव में मंगलवार को मिशन शक्ति के तहत बहू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में उपस्थित महिलाओं को महिला कांस्टेबल प्रीति और कंचन सिंह ने नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, साइबर अपराध के साथ ही एंटी रोमियो के बारे में जानकारी दी। प्रीति और कंचन सिंह ने उपस्थित महिलाओं को बताया कि महिलाओं के उत्थान को लेकर सरकार विभिन्न योजनाओं का संचालन कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की ओर अग्रसर है। वहीं नारी सुरक्षा को लेकर टोल-फ्री नंबर जारी किया गया है, जहां कोई भी महिला नि:शुल्क फोन कर अपनी परेशानी बता सकती हैं। उन्होंने बताया कि किसी बच्ची, महिला या छात्रा को स्कूल आते-जाते समय को गंदा कमेंट करता है तो तत्काल इसकी सूचना दें। उप निरीक्षक कृष्ण कुमार पांडेय ने बताया कि किसी भी तरह की संदिग्ध फोन काल या फिर लिंक ना खोले इससे आप साइबर ठगी के शिकार हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें