फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: महिलाओं को सुरक्षा कानून के प्रति किया जागरूक

Thu, 08 Jan 2026 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। मिशन शक्ति के तहत बृहस्पतिवार को पथरा बाजार थाने की पुलिस ने डोकरा गांव में बहू सम्मेलन का आयोजन कर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा कानून और अधिकार के प्रति पंफलेट देकर जागरूक किया। उन्हें हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई। पथरा थानाध्यक्ष अमित कुमार की अगुवाई में बृहस्पतिवार को डोकरा गांव में चौपाल लगाकर आयोजित बहू सम्मेलन में बालिकाओं को गुड व बैड टच के बारे में जानकारी दी गई। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जागरूक किया। किसी भी आपातकालीन स्थिति में पुलिस को तत्काल सूचित करने पर उन्हें पूरी सुरक्षा मुहैय्या कराने का भरोसा दिलाया। इस दौरान ग्राम प्रधान लक्ष्मी देवी, आशा देवी, मलखा प्रसाद, प्रवीण यादव, सुदामा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें