खेसरहा। थाने की पुलिस ने शनिवार को बिसरी गांव में चौपाल लगाकर गांव की महिलाओं को कानून के बारे जानकारी दी। कार्यक्रम में महिला मिशन टीम द्वारा नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन, नए कानून, साइबर अपराध सुरक्षा, एंटी रोमियो अभियान तथा शक्ति दीदी, बहू-बेटी सम्मेलन के तहत विस्तृत जानकारी दी गई। महिलाओं को बताया कि किस प्रकार सोशल मीडिया, ऑनलाइन फ्रॉड, ओटीपी धोखाधड़ी, फर्जी लिंक, बैंकिंग फ्रॉड और डिजिटल प्लेटफाॅर्म पर होने वाले अपराधों से स्वयं को सुरक्षित रखा जा सकता है। सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी दी गई। वीरेंद्र सिंह ने महिलाओं को बताया कि किसी भी अनजान लिंक, कॉल या मैसेज पर अपनी निजी जानकारी साझा न करें। सोशल मीडिया पर अपनी निजी तस्वीरें और लोकेशन साझा करने से बचें। संदेहास्पद गतिविधि दिखने पर तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करें। छात्राएं को ऑनलाइन पढ़ाई, गेमिंग के दौरान धोखाधड़ी के तरीकों और उनसे बचाव की तकनीकें भी बताई गईं।