फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: महिलाओं को कानून के बारे में बताया

Sun, 23 Aug 2026 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर/शोहरतगढ़। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों की पुलिस ने रविवार को मिशन शक्ति के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। गांव में चौपाल लगाकर महिलाओं को उनकी सुरक्षा के लिए बने कानूनों के बारे में बताया। सदर, उसका खेसरहा, ढेबरुआ और अन्य थाना की ओर से चौपाल में साइबर अपराध, घरेलू हिंसा सहित कई प्रकार की जानकारी दी। शोहरतगढ़ थाने की पुलिस ने शोहरतगढ़ नगर पंचायत के मेढवा में जागरूकता चौपाल लगाई। इसमें महिलाओं को साइबर अपराध, घरेलू हिंसा और महिलाओं की सुरक्षा और संरक्षण के लिए चलाए जाने वाले कानून के बारे में जानकारी दी। शोहरतगढ़ थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह की अगुवाई में थाने की पुलिस टीम ने महिलाओं, बालिकाओं को नए कानून, साइबर अपराध सुरक्षा योजनाओं सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक किया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना और बहू सम्मेलन अभियान समेत विभिन्न सरकारी योजनाओं से अवगत कराया गया और मिशन शक्ति कार्यक्रम, महिला सशक्तीकरण और साइबर अपराध की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें