फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: महिलाओं का करना पड़ा तत्काल इलाज

Thu, 21 Aug 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। क्षेत्र में हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की दो महिलाओं को अस्पताल ले जाकर उनका इलाज किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. धर्मेंद्र चौधरी को बुधवार को सूचना मिली की बांसी कस्बे के अकबरनगर मोहल्ला निवासी यासमीन 35 को हाई रिस्क प्रेग्नेंसी का मामला सामने आया है। इसके अलावा बसंतपुर गांव के नेटहवा निवासी सूरजमती (39) साल को भी हाई रिस्क प्रेग्नेंसी थी। अधीक्षक और सुपरवाइजर वैभव श्रीवास्तव ने यासमीन को 50 बेड हॉस्पिटल बांसी और सूरजमती को सीएससी बसंतपुर एंबुलेंस से पहुंचाकर भर्ती कराया गया, जहां दोनों महिलाओं को आयरन सुक्रोज की डोज चढ़ाई गई। बीपीएम ओपी द्विवेदी ने कहा कि हाई रिस्क प्रेग्नेंसी महिलाओं की लगातार ट्रैकिंग की जा रही है। इस तरह के मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें