फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पुरानी रंजिश में महिला से मारपीट, जेवर छीनने का आरोप

Mon, 21 Sep 2026 11:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भनवापुर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के हटवा गांव निवासी नमूना खातून पत्नी इजरायल ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के कुछ लोगों पर पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट करने और जेवर छीनने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार रविवार रात करीब 10 बजे कुछ लोग गोलबंद होकर उसके दरवाजे पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। शोर सुनकर परिजन व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग गए। महिला ने आरोप लगाया कि इस दौरान उसके जेवर छीनने का प्रयास भी किया गया। पीड़िता ने त्रिलोकपुर थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें