सिद्धार्थनगर। जीआरपी सिद्धार्थनगर चौकी की टीम ने बुधवार को रेलवे स्टेशन सिद्धार्थनगर के महिला टिनशेड के पास से एक संदिग्ध महिला को पकड़ा। उसके कब्जे से 20 शीशी नेपाली शराब बरामद की गई। पूछताछ में उसने अपनी पहचान गुड़िया निषाद निवासी परसा रेलवे स्टेशन के पास थाना शोहरतगढ़ बताई। जीआरपी चौकी प्रभारी सुग्रीव कुमार ने बताया कि महिला ने पूछताछ में बताया कि वह खर्च चलाने के लिए यूपी से ट्रेनों के माध्यम से शराब ले जाकर लगभग दोगुने दाम पर बिहार में बेचती है। उन्होंने बताया कि आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।