तुलसियापुर। बढ़नी ब्लॉक के तुलसियापुर चौराहे पर बुधवार को समाजवादी पार्टी की ओर से सामाजिक समरसता पीडीए सम्मेलन और सेक्टर-बूथ प्रभारियों की बैठक आयोजित की गई। इसमें 142 बूथ प्रभारी, 12 सेक्टर प्रभारी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक शामिल हुए। मुख्य अतिथि सपा नेता उग्रसेन प्रताप सिंह ने कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने की शुरुआत बूथ स्तर से होती है। बैठक में जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, विधानसभा अध्यक्ष हरिनारायण यादव, जिला सचिव रामू यादव, अनुज चौधरी, खड़कुल्लाह खान, जावेद आलम सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।