फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: हिंदू उत्पीड़न के खिलाफ बुलंद की आवाज

Wed, 24 Dec 2025 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कपिलवस्तु। सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु जिले के चाकरचौड़ा मुख्य द्वार पर बुधवार को नेपाल के महाकाल युवाशक्ति संघ की ओर से बांग्लादेश में हो रहे हिंदू उत्पीड़न पर विरोध जताते हुए नारेबाजी की। बंगलादेश का राष्ट्रीय ध्वज और प्रधानमंत्री मो. यूसुफ पठान का पुतला जलाकर विरोध जताया। महाकाल युवा शक्ति के राष्ट्रीय महासचिव राजेश सोनी के निर्देश पर जिलाध्यक्ष इंद्रजीत यादव की अगुवाई में नेपाल के हिन्दू युवाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। सुरक्षा व्यवस्था में एपीएफ डीएसपी बसंत ढिकाल, प्रहरी इंस्पेक्टर थाना पकड़ी सुभाष खतिबड़ा अपने टीम के साथ लगे रहे इस दौरान संगठन के सदस्य राकेश शरण चौधरी, सुरेंद्र कलवार, अमरनाथ पांडेय, सुनील तिवारी, गौतम यादव सहित सभी सदस्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें