सिद्धार्थनगर। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत को चिकित्सा महाविद्यालय परिसर में जनहितकारी और सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस क्रम में छात्र-छात्राओं की ओर से आंगनबाड़ी, कारागार और वृद्धाश्रम भ्रमण किया गया। आंगनबाड़ी भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं ने छोटे बच्चों से प्रेमपूर्वक मुलाकात की और उन्हें स्वास्थ्य और स्वच्छता से संबंधित सरल जानकारी दी।