फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जयकारों से गूंजे गांव-कस्बे

Fri, 24 Oct 2025 10:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
पथरा कस्बे से विसर्जन के लिए ले जाती मां लक्ष्मी और गणेश की प्रतिमा। संवाद
विज्ञापन
पथरा। दीपावली पर्व पर कस्बे में स्थापित मां लक्ष्मी की मूर्तियों का विसर्जन धूमधाम से किया गया। शुक्रवार शाम को शुरू हुई शोभायात्रा पूजन और मंत्रोच्चार के साथ पंडाल से निकलकर सेहरी बुजुर्ग, कम्हरिया बुजुर्ग, टेढिया चौराहे से होते हुए राप्ती तट के बघनी घाट पर संपन्न हुई। इस दौरान पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। सैकड़ों लोगों ने मांग लक्ष्मी और गणेश के जयकारे लगाए। श्रद्धालुओं ने जगह-जगह यात्रा को रोककर प्रतिमाओं की आराधना के साथ ही अबीर-गुलाल भी उड़ाया। विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए थानाध्यक्ष अमित कुमार पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें