सिद्धार्थनगर। ब्लॉक की ग्राम पंचायत सिरवंत के पंचायत भवन में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें पंचायत सचिव ने ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय, पेंशन, राशन कार्ड सहित अन्य योजनाओं के बारे में बताया। साथ ही पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक प्रक्रिया की जानकारी दी। इस अवसर पर पंचायत सचिव, प्रशासक प्रतिनिधि जितेंद्र चौधरी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।