फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पशु चिकित्सक का रोका वेतन

Mon, 05 Jan 2026 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने डुमरियागंज नगर पंचायत के शाहपुर स्थित कान्हा गोशाला का निरीक्षण किया। चिकित्सक द्वारा कम निरीक्षण किए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित पशु चिकित्सक का वेतन रोकने तथा उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी का स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि डॉक्टर द्वारा गोवंश की नियमित जांच की जाए। डीएम के निरीक्षण के दौरान गोशाला में 105 गोवंश संरक्षित थे। डीएम ने स्टाॅक रजिस्टर, डाॅक्टर, अधिकारी निरीक्षण रजिस्टर को देखा और गोवंश को गुड़ और केला खिलाया। गोवंश के लिए हरा चारा, भूसा, पोषाहार की व्यवस्था ठीक रखने और उन्हें ठंड से बचाव के लिए आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश ईओ सचिन कुमार पटेल को दिए। इसके बाद डीएम ने बेंवा चौराहा से बहराइच मार्ग को जोड़ने वाली निर्माणाधीन पिच रोड का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी के अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें