डुमरियागंज क्षेत्र के कस्बा हल्लौर में आयोजित जश्ने ईदुल मिलादुन्नबी कार्यक्रम में कलाम पेश क
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के कस्बा हल्लौर में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब और इमाम जाफरों सादिक के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में महफिल-ए-मिलाद का सिलसिला लगातार जारी है। इसमें शायरों ने पैगंबर की शान में कलाम और कसीदे पेश किए। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के कस्बा हल्लौर स्थित दरगाह हजरत अब्बास में आयोजित मिलादुन्नबी की महफिल का आगाज अब्बास अली ने कलाम पाक की तिलावत से किया गया। इसके बाद नात पढ़ी गई। शायर डाॅ. नायाब हल्लौरी, इफहाम उतरौलवी, फाजिल जरेलवी, जुहेर सुल्तानपुरी, हानी, खुलूस, कामयाब, मेहंदी, शमसाद, फलक, हैदर, हसन जमाल, अफसर हल्लौरी, आबिद आदि शायरों ने कलाम और कसीदे पेश किए।