फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रोजगार महाकुंभ के प्रचार के लिए वाहन रवाना

Tue, 27 Oct 2026 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। तथागत रोजगार एवं कौशल महाकुंभ के प्रचार-प्रसार के लिए मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर से जागरूकता वाहन रवाना किया गया। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने हरी झंडी दिखाकर वाहन को रवाना किया। यह वाहन जिले में घूमकर युवाओं को रोजगार महाकुंभ के प्रति जागरूक करेगा। जिला सेवायोजन कार्यालय, कौशल विकास मिशन और आईटीआई के संयुक्त तत्वावधान में महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर जिला सेवायोजन अधिकारी, आईटीआई के प्रधानाचार्य सत्यदेव दूबे, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय सिंह और जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी संदीप मौर्य सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें