फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: वंदे मातरम् कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Tue, 11 Nov 2025 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसियापुर। एसएसबी 50वीं वाहिनी की सीमा चौकी महादेव बुजुर्ग के जवानों ने मंगलवार को पंडित बाबूराम शुक्ल विद्या मंदिर इंटर कालेज व तुलसियापुर गांव में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों के साथ मनाई। इस दौरान एसएसबी की एसआई प्रियंका यादव ने अपने संबोधन से उपस्थित नागरिकों, बच्चों और अभिभावकों में गहरी देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना उत्पन्न की। इसके उपरांत एसएसबी के जवानों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का सुमधुर प्रस्तुतीकरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें