लोटन। सीएचसी लोटन के तहत मंगलवार को अभयपुर गांव में यूनिसेफ की तरफ से एक सामुदायिक बैठक का आयोजन हुआ। इसमें यूनिसेफ की ओर से बताया गया कि पांच साल तक के बच्चों का संपूर्ण टीकाकरण करवाना बहुत जरूरी है। टीकाकरण करवाने से बच्चों में होने वाली बीमारियों से बचा जा सकता है। यह टीका पांच साल में सात बार लगाया जाता है और यह 12 जानलेवा बीमारियों से बचाता है। सभी माताएं एवं बहनों को अपने अपने बच्चों का टीकाकरण समय से करवाना चाहिए। इस दौरान बीएमसी शिखर कुमार श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान धर्मेंद्र श्रीवास्तव, हेल्थ सुपरवाइजर विजेंद्र पांडेय, आशा ममता सिंह, आंगनबाड़ी कुशलावती, सहायिका विद्या, महीबुन निशा आदि मौजूद रहे।