फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मिट्टी की जांच करके ही करें उर्वरक का प्रयोग

Thu, 18 Dec 2025 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लोटन। विकास खंड लोटन के सभागार में कृषि विभाग के जागरूकता कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को ब्लाॅक स्तरीय रबी गोष्ठी हुई। एडीओ एजी राम कृष्ण मिश्रा ने कृषि विभाग से संबंधित जानकारी देते हुए बताया कि रबी के फसल में गेंहू और तिलहन की खेती में कैसे की जाए, जिससे अच्छी पैदावार मिले। बताया कि समय से फसल को खेत में बुवाई करके मिट्टी की जांच करके ही उर्वरक का प्रयोग करना चाहिए। इसके अलावा कृषि विभाग के योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान को अपनी फार्मर रजिस्ट्री करवाना चाहिए। फसल बीमा योजना के सलाहकार सलमान ने बताया कि आपात स्थिति में अगर फसल जलने, बाढ़ में डूबने व अन्य कारण से अगर नुकसान होता है तो उसका लाभ मिलेगा। गोष्ठी में ब्लाॅक प्रमुख आशीष सिंह, विनय कुमार वर्मा, उमेश कुमार, राजमंगल सिंह, राजीव तिवारी, महेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें