फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ग्रामीणों के लिए बेमतलब बना अंडरपास

Sat, 03 Jan 2026 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर अहिरौली हाल्ट रेलवे स्टेशन की बीच महदेवा लाला गांव के पास बना अंडरपास छह गांवों के ग्रामीणों के लिए बेमतलब साबित हो रहा है। जल निकासी की कोई व्यवस्था न होने से यहां हमेशा पानी भरा रहता है। ग्रामीण रेल लाइन पार करके आवाजाही करने के लिए विवश हैं। सबसे अधिक दिक्कत किसानों को उठानी पड़ रही है। बारिश के मौसम में पुलिया में लबालब पानी भरा रहता है। ट्रैक्टर चालक इंजन सीज होने के कारण उसमें ले जाने से कन्नी काटते हैं, जिससे पिपरा नायक, केसारी, बसौनी, महदेवा लाला के किसानों की खरीफ की प्रमुख फसल धान की खेती पर भी असर पड़ता है। इन गांवों के ग्रामीण जान जोखिम में डालकर इस पार से उस पर खेती किसानी एवं रोजमर्रा के लिए आवाजाही कर रहे हैं। महदेवा लाला निवासी प्रधान विजय कुमार, आशिक अली, वीरेंद्र कुमार और अशोक कुमार आदि ने रेलवे विभाग के अधिकारियों से समस्या का निदान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें