पथरा। बांसी-डुमरियागंज मार्ग पर मिठवल कस्बे के पूरब मंगलवार सुबह करीब सात बजे एक आलू लदा डीसीएम बांसी की तरफ जा रहा था। मिठवल कस्बे को पार करने के दौरान डीसीएम की स्टेयरिंग फेल हो गई और वह सड़क के दूसरी तरफ पेड़ में जा टकराया। गनीमत रहा कि हादसे के वक्त कोई वाहन सड़क से नहीं गुजर रहा था नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता।