ककरहवा। भारत से नेपाल ले जाई जा रही छह जोड़ी पायल के साथ एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को दो लोगों को दबोच लिया। बरामद पायल का कुल वजन 679 ग्राम है। टीम ने तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की है। कार्रवाई सीमा स्तंभ संख्या 546/1 के पास लालपुर चेकपोस्ट पर की गई। पकड़े गए लोगों की पहचान कपिलवस्तु थाना क्षेत्र के चम्पापुर निवासी विनय कुमार और शिवकुमार के रूप में हुई। पूछताछ में दोनों ने बताया कि पायल अलीगढ़वा बाजार स्थित अभिराज ज्वैलर्स से लेकर नेपाल के खुनगाई गांव में किसी अज्ञात व्यक्ति को देने जा रहे थे। एसएसबी और पुलिस ने बरामद पायल व मोटरसाइकिल सहित दोनों आरोपितों को अग्रिम कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क विभाग ककरहवा को सौंपने की प्रक्रिया शुरू की।