फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शोहरतगढ़ में दो बाइक की टक्कर, तीन लोग घायल

Mon, 16 Nov 2026 10:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के भेडिहवा मार्ग पर रविवार रात दो बाइक आपस में टकरा गईं। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए। पकड़ी निवासी लाल जी शर्मा (25) अपने घर से पकड़ी चौराहे की ओर जा रहे थे। तभी भेडिहवा मार्ग पर समल यादव की बाइक से उनकी बाइक जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि लाल जी शर्मा के सिर, मुंह और हाथ में गंभीर चोटें आईं। उनकी बाइक पर पीछे बैठे भेडिहवा निवासी रामू चौधरी को भी हल्की चोट लगी। दूसरी बाइक चला रहे समल यादव भी घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों ने घायलों को एम्बुलेंस से दवा के लिए शोहरतगढ़ भेजा। लाल जी शर्मा का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें