पथरा। स्थानीय पथरा थाने के सामने मंगलवार देर रात कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद बेकाबू होकर थाने के बोर्ड से जा टकराई। हादसे में बाइक चालक सूरज मोदनवाल (21) और कार चालक जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि घायल को अस्पताल पहुंचाकर उपचार करवाया। इसमें बाइक सवार को डॉक्टरों ने छुट्टी दे दी जबकि कार चालक का बस्ती में इलाज चल रहा है। इसमें दोनों पक्ष कार्रवाई नहीं चाहते हैं।