फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बाइक और टैंकर की टक्कर में बाइक सवार दो घायल

Sun, 11 Jan 2026 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के शोहरतगढ़-बढ़नी के झरुआ मोड़ के पास शनिवार की शाम बाइक और टैंकर की टक्कर में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायल दोनों युवक जीशान (22) व नवील (24) शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के गुलरी गांव के रहने वाले और दोनों युवक चचेरे भाई हैं। पुलिस ने टैंकर चालक को हिरसात में लिया है। जानकारी के अनुसार, शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के नकथर से जीशान (22) व नवील (24) बाइक से घर गुलरी लौट रहे थे। अभी वह झरुआ मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे टैंकर से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। पास के गोल्हौरा टोल प्लाजा की एंबुलेंस के जरिये दोनों को सीएचसी शोहरतगढ़ पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें