फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: प्रतिबंधित पशु के अवशेष मिलने के मामले में दो गिरफ्तार

Sun, 09 Nov 2025 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भवानीगंज। धनखरपुर गांव के श्मशान में प्रतिबंधित पशु अवशेष मिलने के मामले में वांछित दो आरोपियों शमशाद और इबरार को पुलिस ने रविवार को अल्लापुर बिथरिया मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार को भवानीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम धनखरपुर में श्मशान घाट के पास प्रतिबंधित पशु का मांस और अंग मिला था। पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर उनकी तलाश कर रही थी। सूचना पाकर पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करने की बात कही थी। भवानीगंज थानाध्यक्ष चंद्रकांत पांडेय ने बताया कि छह नवंबर को गोवध निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने सरयू नहर, अल्लापुर बिथरिया मार्ग से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी शमशाद और इबरार निवासी धनखरपुर, थाना भवानीगंज के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार दोनों पर पूर्व में भी कई केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें