फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मारपीट के मामले में दो आरोपियों का चालान

Thu, 27 Aug 2026 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पथरा। कोनकटी चौराहे पर बाइक खड़ी करने को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर शांति भंग में कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार बुधवार को कोनकटी चौराहे स्थित एक चाय की दुकान पर बाइक खड़ी करने को लेकर बाइक मालिक और दुकानदार के बीच विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया, जिसमें बाइक मालिक भोलू पाठक घायल हो गए थे। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पिपरा रामलाल निवासी सूरज मोदनवाल (24) और सचिन मोदनवाल (20) के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें