फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गरदहिया में ट्रिपल ए की संयुक्त बैठक आयोजित

Mon, 17 Nov 2025 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतभारी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवा क्षेत्र के गरदहिया उपकेंद्र पर सोमवार को ट्रिपल ए (एएनएम, आशा, आंगनबाड़ी) की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवा के अधीक्षक डॉ. विकास चौधरी ने की। इसमें सभी एएनएम, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्र की स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं पर चर्चा की। संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने के तरीकों पर भी विचार-विमर्श किया गया। डॉ. चौधरी ने संस्थागत प्रसव के लिए महिलाओं को जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी उपस्थित सदस्यों से सभी कार्यक्रमों और अभियानों को मिलकर सफल बनाने का आह्वान किया। इस दौरान बीसीपीएम वीरेंद्र यादव, सीएचओ ममता आलम, एएनएम प्रमिला, अनीता पांडेय, गुड़िया और निकहत जहां मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें