लोटन। कस्बे के ठोठरी तिराहे से भाजपा के पदाधिकारियों के नेतृत्व में सोमवार को पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान के नेतृत्व में कस्बे में तिरंगा यात्रा निकाली। जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा भारतीय सेना के सम्मान में निकाली जा रही है। इस माहौल में सेना के जवानों के कारण भारत ने पाकिस्तान के हौसलों को ध्वस्त किया है। यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सेनाएं बेहतर प्रदर्शन कर रही है।