फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: हाईवे पर गिरा पेड़, आवागमन बाधित

Sun, 12 Oct 2025 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बृजेश्वरी इंटर कॉलेज घरूआर स्कूल के सामने राजमार्ग पर गिरी पेड़ की टहनी से आवागमन बाधित। संवाद
विज्ञापन
ढेबरूआ। एनएच 730 पर स्थित बृजेश्वरी इंटर कॉलेज घरुआर स्कूल के सामने शुक्रवार की रात करीब ढाई बजे एक बबूल का पेड़ सड़क पर गिर गया। इससे आवागमन बाधित हो गया। पेड़ गिरने से सड़क के एक ओर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह रुक गई जबकि दूसरी ओर गुजर रहे वाहनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कर्मचारी राजू विश्वकर्मा ने बताया कि पेड़ गिरने से वाइफाई का केबिल टूट जाने से मड़नी, घरुआर, मलगाहिया आदि स्थानों पर वाईफाई सेवा भी बाधित रही। स्थानीय निवासी मनोज, शिवाजी आदि ने बताया कि पेड़ गिरने से लगभग 10 घंटा तक मार्ग अवरुद्ध रहा। वन विभाग की टीम के पहुंचने पर यातायात बहाल हो पाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें