फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: टूट कर गिरी पेड़ की डाल, टिनशेड क्षतिग्रस्त

Sat, 23 Aug 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। कस्बे में स्थित टेकधर बाबा ब्रह्म स्थान परिसर में लगे वर्षों पुराने पाकड़ के पेड़ की काफी मोटी डाल शुक्रवार को टूट कर गिर गई। इससे मंदिर के बगल में रहकर प्रसाद बेचने वाले दुकानदारों के घर की कच्ची दीवार, टिनशेड क्षतिग्रस्त हो गया। इससे कुछ देर के लिए आवागमन भी बाधित हो गया। स्थानीय लोगों ने पेड़ की टहनी को काटकर रास्ता बनाया। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। पेड़ काफी बड़ा होने के कारण कुछ देर के लिए रास्ता भी अवरुद्ध हो गया था, जिसे स्थानीय लोगों ने पेड़ की टहनी काटकर चालू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें