सिद्धार्थनगर। समग्र शिक्षा समेकित शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत को लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों के कार्यकर्ताओं को ब्लॉक संसाधन केंद्र कैंपस स्थित पीएमश्री विद्यालय अशोकनगर पर तीन दिवसीय मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में कुल 28 स्पेशल एजुकेटर ने प्रतिभाग किया। इनके द्वारा अपने विकास क्षेत्र में अवस्थित को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों की सहायिकाओं को ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षण प्रदान कराया जाएगा। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों की शीघ्र पहचान करना और उन्हें सामान्य बच्चों के साथ विकसित होने का अवसर प्रदान करना है। जिला समन्वयक समेकित शिक्षा करुणापति त्रिपाठी ने कहा कि नई शिक्षा नीति की तहत प्री-प्राइमरी क्लासेज का संचालन विद्यालयों में किया जाना है, जो को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्र के नाम से संचालित हो रहा है। इस दौरान प्रशिक्षक अवनीश त्रिपाठी, गणेश गौड़ आदि मौजूद रहे।