खीरीडीह गांव में जाने वाली सड़क का टूटा पूल। संवाद
सिद्धार्थनगर। लोटन क्षेत्र के खीरीडीह गांव में लगभग 20 वर्ष पहले बना पुल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे बड़े वाहनों का आवागमन ठप है, लेकिन दो पहिया वाहन समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणों का आना-जाना इस पुल पर जारी है जिससे हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। खीरीडीह गांव में बना पुल ही ग्रामीणों के लिए खेत सहित गांव में आने-जाने का प्रमुख मार्ग हैं। यह पुल बहुत पहले ही क्षतिग्रस्त हो चुका है, लेकिन इसकी मरम्मत नहीं कराई गई है। इससे गांव के लोगों को आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। इस पुल पर एक साथ दो बाइक गुजरती हैं तो उनके गड्ढे में गिरने का डर बना रहता है और ग्रामीण सहमे रहते हैं। हालत यह है कि ग्रामीण रात में इस रास्ते से जाने से बचते हैं। गांव के शिवा सिंह, रियाजुद्दीन, बरकत व अमित ने बताया कि पुल पूरी तरह से जर्जर हैं, जबकि आधा पुल टूट कर गड्ढे में गिर गया है जिससे हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।