बांसी। व्यापार संगठन के पदाधिकारियों ने एसडीएम बांसी शशांक शेखर राय से भेंट की। इस दौरान पाला गांव में दुर्घटनाग्रस्त युवक की मौत के बाद हुए आंदोलन में शामिल परिजनों सहित 31 लोगों के खिलाफ दर्ज हुए केस को वापस लेने और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है। व्यापार मंडल अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल, सर्राफा व्यापार मंडल के अध्यक्ष रोबिन वर्मा समेत अन्य व्यापारियों ने कहा कि ज्ञात हुआ कि पीड़ित परिवार सहित 31 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। इस कस को वापस लिया जाए और पीड़ित परिवार को न्याय मिले। व्यापारियों को एसडीएम ने आश्वासन दिया कि किसी के साथ अन्याय नहीं होगा। पीड़ित परिवार के साथ न्याय होगा। आदर्श व्यापार मंडल अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल ने कहा संगठन आपके सुविधा और सुरक्षा के लिए बना है, आपके हर सुख-दुख में आपके साथ संघर्ष में शामिल होकर न्याय दिलाएगा। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष मनीष वर्मा, महामंत्री दिनेश चंद्र वर्मा, शनि वर्मा, प्रमोद वर्मा मनोज वर्मा, जग्गी राम वर्मा , विनोद कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।