सिद्धार्थनगर। मुख्यालय स्थित नेशनल हाईवे (एनएच) पर अशोक मार्ग पर साड़ी तिराहा से हाइडिल तिराहा तक बनाई गई दुकानों को हटाने के लिए प्रशासन ने नोटिस जारी कर दिया है। इससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया है। मंगलवार को संबंधित दुकानदारों द्वारा उप्र उद्योग व्यापार संगठन जिलाध्यक्ष अजय कसौधन के नेतृत्व में सांसद जगदंबिका पाल और जिलाधिकारी शिव शरणप्पा जीएन को ज्ञापन सौंपकर दुकानों को न हटाने की मांग की है। इस दौरान व्यापार संगठन नगर अध्यक्ष शिवदत्त अग्रहरि, नीरज श्रीवास्तव, मुकेश वर्मा, शिवप्रसाद, रामचंद्र, वाजिद अली, आत्मा प्रसाद आदि मौजूद रहे।